सुना है चाँद बादलों के आग़ोश में
जाकर सो गया
देखने की बात ये है कि
दिनभर कहाँ था जो सो गया
इरादे नेक नहीं लगते इसके
देखो ये इसको क्या हो गया
ज़ालिम दग़ाबाज़ निकला ये तो
यों ही किसी का हो गया
साफ़ दिखता है इसके चेहरे से
ये तो सुप्त हो गया
मुआ शुरू मे तो ठीक लगता था
बादलों के सानिध्य मे जाकर
लगता है कही खो गया
चश्मदीद गवाह कौन है इसका
ऐसे कैसे किसी का हो गया
रपट लिखवाना पड़ेगी
ये भी अब सिर फिरा हो गया
घटों निकला ही नहीं बाहर
अंदर ही अंदर इसे क्या हो गया
तारों मे सुगबुगाहट हुई
उनकी आपात एक सभा हुई
सप्तर्षि तमतमाया
वह आपे से बाहर हो गया
बादलों ने उसे जगाया
बोले, “जाओ बाहर “
देखो क्या तमाशा हो गया
चाँद हड़बड़ी में निकला
उसे बादलों से मोह हो गया
मुस्कुराया बस यों ही
देखते ही देखते सराबोर हो गया
तसव्वुर ही है उसका ऐसा
जहाँ गया वही का हो गया
तारे दुम दबाकर भागे
क्या करते वो अभागे
आसमान फिर से सदा बहार हो गया
तारों से अब वो मुख़ातिब हो गया
चाँद थोड़ा सा थक गया था
इसलिये शायद वो सो गया
No comments:
Post a Comment